Wednesday, August 12th, 2026 | 1:04 AM

कव्वालों पर नोट बरसाने को लेकर भिड गए लोग.. कव्वाली के साथ चलते रहे लात घूसे…पुलिस ने फिर अपने अंदाज में खदेडा

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. कव्वालों के स्वागत में ऐसी होड मची थी कि लोग आपस में भिड गए. खूब लात घूसे चले. विवाद बडा तो पुलिस को हस्तक्षेप करना पडा. पुलिस ने विवाद और मारपीट में छह लोगों पर केस दर्ज किया है. मामला इंदौर के खजराना क्षेत्र का है. खजराना थाने के टीआई मनोज सेंधव के अनुसार उर्स का आयोजन था. इस दौरान कव्वाली का आयोजन रखा गया था. जिसमें सैकडों लोग शामिल हुए थे. इस दौरान कव्वालों पर नोट उडाने की होड लग गई. नोट उडाने की होड में पटेल और पठानों के दो ग्रुप आपस में उलझ गए. कहासूनी से शुरू हुआ विवाद लात घूसों तक पहुंच गया. हालत ये थे कि एक तरफ कव्वाली चल रही थी तो वहीं सामने लात घूसे बरसाए जा रहे थे. जूते चप्पल भी फेंके गए. हालात संभालने के लिए पुलिस भीड में घुसी और लट्ठ चलाकर सभी को इधर उधर किया. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और उसके बाद छह आरोपियों को नामजद हिरासत में लिया. पुलिस ने नवाब पठान, वकील पठान, गोलू पठान, वकील पठान, सलमान पठान व अन्य पर केस दर्ज किया

You may also like