Sunday, July 12th, 2026 | 3:23 AM

पत्नी ने पैर पकडे, प्रेमी ने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर काट दिया गला…एक आरोपी की कटी अंगुली से खुल गया राज.. महज 24 घंटे में खुल गई मौत की खौफनाक कहानी

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. शाजापुर जिले के गांव में गला काटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने महज 24 घंटे में मौत की गुत्थी सुलझा ली. हत्या में तीन लोग शामिल थे. पुलिस के लिए अहम सुराग एक कटी अंगुली बनी.
शाजापुर जिले के गांव फरदखेडी में बुधवार रात खेत में बने मकान में सो रहे मुकेश मालवीय उम्र 38 वर्ष की गला काटकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पत्नी ममता, उसके प्रेमी राहुल मालवीय उम्र 27 वर्ष, और राहुल के दोस्त सुनील मालवीय उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया. एसपी यशपालसिंह राजपूत ने बताया हत्या की वारदात जगदीश पाटीदार के खेत में बने मकान में हुई. इसी मकान में मुकेश सहपरिवार रहता था. पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक मुकेश की पत्नी से राहुल का प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों को मुकेश बडी बाधा लगता था. तय किया कि उसे रास्ते से हटाना हैं. इसके लिए साजिश रची और फिर रात को जब मुकेश गहरी नींद में सोया हुआ था, तय साजिश के तहत पत्नी ने घर का दरवाजा खोल दिया. मौका देखकर राहुल और उसका दोस्त घर के अंदर आ गए. ममता ने नींद में सो रहे पति के पैर पकड लिए. वहीं राहुल और उसके दोस्त सुनील ने तेज चाकू से मुकेश का गला काट दिया. इस जघन्य हत्या के बाद दोनों मौके से भाग गए. पति की हत्या पर पत्नी ने बदहवास होने, खूब रोने की तमाम नौटंकी की लेकिन पुलिस ने हत्या का खुलासा कर तीनों को हिरासत में ले लिया. पुलिस के लिए अहम सुराग एक आरोपी की कटी अंगुली बनी, जो हत्या करते वक्त कट गई थी. इस अहम सुराग के बाद पुलिस ने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का राज खोल दिया.

You may also like