Sunday, June 21st, 2026 | 9:59 PM

देवास की ईदगाह मस्जिद में आपस में भिड गए लोग, विवाद सडक पर आया तो मचा हडकंप.. पुलिस ने लट्ठ चलाकर खदेडा

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. देवास की जूनियर ईदगाह मस्जिद में बडा विवाद हो गया. शुक्रवार दोपहर को एक ही समुदाय के लोग आपस में भिड गए. मस्जिद में निर्माण कार्य को लेकर कुछ लोगों की अपनी राय थी. ये मत भिन्नता देखते ही देखते पहले चिला चोट फिर हाथापाई पर पहुंच गई. देखते ही देखते विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी. लात घूसे बरसने लगे. मस्जिद के बाहर जब लट्ठ चलने लगे तो हडकंप मच गया. शुक्रवार का दिन हाटबाजार भी लगता हैं. बाहर झगडा देख लोग घबरा गए. दोपहर तीन बजे के करीब सूचना पर कोतवाली पुलिस का फोर्स पहुंचा और मोर्चा संभाला. पुलिस ने लोगों को लट्ठ चलाकर खदडेना शुरू किया तब जाकर भीड तितर बितर हुई. कोतवाली टीआई के अनुसार विवाद मस्जिद में निर्माण को लेकर शुरू हुआ और फिर लोग आपस में भिड गए. अब कोतवाली पर दोनों पक्ष के लोग रिपोर्ट कराने पहुंचे हैं. पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही हैं. सीसीटीवी में मारपीट करने वालों पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा. कुछ घायलों का मेडिकल भी कराया गया है. मामला शांत होने के बाद पुलिस ने एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात किया ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने.

You may also like