Saturday, October 10th, 2026 | 3:29 PM

चीन से आता केमिकल.. हमारी नसों में कैंसर बनकर दौड रहा…

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. एक करोड़ आठ लाख पचास हज़ार लीटर (10850000) दूध बनाने का असलहा बुलंदशहर के सिर्फ एक कारोबारी अजय अग्रवाल के यहाँ बरामद हुआ है।
बुलंदशहर के अग्रवाल ट्रेडर्स के अजय अग्रवाल की फैक्ट्री से 21700 Kg केमिकल बरामद हुआ है और एक किलो केमिकल से 500 लीटर दूध तैयार किया जा सकता है। कल्पना के बाहर है, इस तरह के हर शहर में कितने कारोबारी बैठे हैं..? देश भर में कोई दो हज़ार शहर हैं। ये केमिकल चीन से आता है और हमारे देश के लोगों की नसों में कैंसर बनकर दौड़ रहा है। चीन न केवल सस्ता सामान बेचता हैं बल्की ऐसा केमिकल भी वो हमारे यहां आसानी से पहुंचा रहा हैं. मुनाफे की चकाचौंध में खोया आदमी कुछ नहीं देखना चाहता. बात जब मुनाफे की आए तो नैतिकता, सुचिता और ईमानदारी किसी ऊंची ताक पर रख दी जाती हैं. हम अभी तक सही मुद्दों पर आना भी नहीं सीखे, सारी लडाई दुकानदार की पहचान पर आकर सिमट गई, ये नहीं देखा कि मिलावट अब जहर बनता जा रहा हैं.

You may also like