Friday, July 31st, 2026 | 3:24 AM

स्कूल परिसर में अचानक बाल खोलकर नाचने लगी छात्राएं, स्कूल में हडकंप, ग्रामीण भी डरे

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. पिछले तीन दिन से स्कूल की छात्राओं के व्यवहार ने स्कूल में हडकंप मचा दिया. एक. एक कर स्कूल की छात्राएं क्लास के बाहर बाल खोलकर नाचने लगी. ग्रामीण भी ये नजारा देखकर डर गए. छात्राओं को कोई दीमागी परेशानी थी या ऊपरी बाधा….? मप्र के उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली में आने वाले ग्राम कल्दा स्थित हाईस्कूल में तीन दिनों से हड़कंप मचा हुआ है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं अजीबोगरीब हरकत कर रही हैं, जिससे अभिभावक भी सकते में हैं। दरअसल, बीते तीन दिन पहले दो छात्राओं पर भूत प्रेत का साया मंडराने लगा। अचानक क्लास में बैठी छात्राएं बाहर नाचने-कूदने लगीं। छात्राओं को ऐसा करते देख स्कूल प्रबंधन सकते में आ गया। तुरंत अभिभावकों को खबर दी गई। दावा किया जा रहा है कि परिजनों ने झाड़फूंक करवाई, जिससे छात्राएं ठीक हो गईं।
इस मामले में हाई स्कूल कल्दा के प्रभारी प्राचार्य सूरज लाल मराबी ने बताया कि पहले दिन दो बच्चियों को ऐसा हुआ। उनके अभिभावक झाड़फूंक करवा दिए थे, वो ठीक हो गईं। दूसरे दिन तीन-चार बच्चियों के साथ ऐसा हुआ तो उनकी भी झाड़फूंक करवाई गई। तीसरे दिन 10-11 बच्चियों के साथ ऐसा हुआ है, तब सभी लोगों को ग्राम महोबा दादर पंडा के पास ले जाया गया है। फिलहाल सभी ठीक हो गई हैं, हो सकता है कोई साया इनके ऊपर हो।

You may also like