Sunday, July 12th, 2026 | 1:00 AM

देवास एसपी का नवाचार.. थाने पर फरियादी के साथ कैसा रहा व्यवहार..? बात सुनी गई, या टरका दिया, भुक्तभोगी क्यूआर कोड स्कैन करके दे सकेंगे फीडबैक

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. थाने जाने के नाम पर ही बहुत से लोग घबराते हैं. फरियादी को कई बार बुरे अनुभव से गुजरना पडता हैं. आमजन के प्रति पुलिस की जवाबदेही बडे, वो सम्मानजनक व्यवहार करे, फरियादी की बात सुनी जाए और कानून सम्मत फरियादी को थाने पर पुलिस की मदद मिले. इसके लिए देवास एसपी पुनीत गेहलोद लगातार नवाचार कर रहे हैं. अब एक कदम और देवास एसपी ने बढाया हैं. नया नवाचार अब फरियादी को भी अधिकार देगा कि वो अपने अनुभव पुलिस कप्तान तक आसानी से पहुंचा सके. इसके लिए अब जिले के प्रत्येक थाने पर क्यू आर कोड थाने मे स्थापित किए गए हैं, इसकी मदद से आमजनता अपना फीडबैक दे सकेगी. ये फीडबैक सीधे एसपी तक पहुंचेगा. ये फीडबैक काफी महत्वपूर्ण होगा, जो सीधे पुलिस की मासिक रैकिंग से जुडेगा.
देवास पुलिस के द्वारा लगातार नवाचार करते हुए पुलिस को जनोन्मुखी बनाने एवं ज्यादा से ज्यादा थानों की कार्यप्रणाली को सुधारने हेतु प्रयास किया जा रहा है । इसी तारतम्य में 3 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा जिला देवास के समस्त थानों को QR Code वितरित किए गए. QR Code को प्रत्येक थाने द्वारा अपने प्रवेश द्वार पर लगाया जाएगा, जिससे कि थाने पर आने वाला प्रत्येक नागरिक QR Code को स्कैन करके अपना फीडबैक दे सकता है कि उसे थाने पर कैसा महसूस हुआ। लोगों द्वारा दिया गया फीडबैक सीधे पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के पास पहुंचेगा। जनता द्वारा दिए गए फीडबैक को भी मासिक रैंकिंग में शामिल किया जाएगा. आने वाले दौर में जनता द्वारा दिया गया फीडबैक सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचेगा जिससे कि कही न कही पुलिस का जनता के प्रति व्यवहार अधिक विधिसंवत होगा.

You may also like