Sunday, July 12th, 2026 | 3:26 AM

राशन की कालाबाजारी करने पर अध्‍यक्ष एवं सचिव पर एफआईआर दर्ज

by Amjad Shaikh


देवास. राशन की कालाबाजारी करने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया हैं. जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न के वितरण की मॉनिटरिंग की जा रही है। अनुभाग टोंकखुर्द अंतर्गत कृष्णा स्वयं सहायता समूह गागरनिया द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान भीलखेड़ी द्वारा उचित मूल्य दुकान का स्टॉक नवीन दुकान को हस्तांतरित नहीं करने एवं पुराने स्टॉक का सत्यापन नहीं कराने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी टोंकखुर्द द्वारा थाना पीपलरावां में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्‍होंने बताया कि कृष्णा स्वयं सहायता समूह भीलखेड़ी की सचिव एवं अध्यक्ष द्वारा पीओएस मशीन में प्रदर्शित मात्रा गेहूं 22.18 क्विंटल, चावल 45.12 क्विंटल एवं शक्कर 02 किलो का हस्तांतरण नवीन आवंटित दुकान को नहीं किया जाकर राशन की कालाबाजारी करने पर सचिव संगीता बाई पति ज्ञानसिंह निवासी ग्राम भीलखेड़ी तहसील टोंकखुर्द एवं अध्यक्ष प्रेमबाई पति गोकुल सिंह निवासी ग्राम गागरनिया तहसील टोंकखुर्द के विरुद्ध

You may also like