Thursday, July 16th, 2026 | 8:21 PM

सडक पर बह रहा गंदा पानी, विरोध में शुरू की भूख हडताल

by Amjad Shaikh

 कन्नौद। सडक पर गंदा पानी बहने का कोई हल नहीं निकलता देख कुछ ग्रामीण अब भूख हडताल पर बैठ गए हैं। नाराज ग्रामीणों का कहना है कि सडक पर बहते पानी की शिकायत प्रशासन से भी की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब इस भूख हडताल का समर्थन बढता जा रहा हैं। ग्राम अंबाडा जनपद मुख्यालय से मात्र 4 किलोमीटर दूर पर स्थित हैं। अंबाडा में मस्जिद के सामने सात सालों से गांव का गंदा पानी जमा हो रहा हैं। ये गंदा पानी ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गया हैं। सडक पर पानी भरा होने के कारण चार पहिया वाहन से पानी उडकर पैदल व दो पहिया चालकों के ऊपर जाकर गिरता हैं। गंदे पानी के इस छिडकाव से राहगीर परेशान हैं। पानी सडक पर भरा होने से अनेक गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी है। लेकिन शिकायत के बाद भी प्रशासन अब तक सो रहा हैं। भारतीय किसान यूनियन ने पिछले साल  17 अक्टूबर को एसडीएम को ज्ञापन देकर मुद्दा उठाया लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। किसान यूनियन के अरुण कालीराणा, रामभरोस गुजर व ग्रामवासी धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

You may also like