Thursday, July 16th, 2026 | 1:09 PM

युवाओं का हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, नेत्र परीक्षण के साथ हुई अन्य जांचें, आभा आईडी भी बनी

by Irfan Ali

युवाओं का हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, नेत्र परीक्षण के साथ हुई अन्य जांचें, आभा आईडी भी बनी

  • युवा संगम कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
    देवास. कम उम्र में ही युवा गंभीर बीमारियों से घिरा रहे हैं. युवाओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए मप्र के स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है. योजना के अनुसार अब युवाओं की सेहत को समय रहते ही जांचा जा रहा है ताकि समय रहते युवाओं को इलाज के लिए उचित परामर्श मिल सके. इसी तारत्मय में देवास के स्वास्थ्य विभाग ने भी पहल की है तथा समय. समय पर युवाओं की सेहत जांची जा रही है. मंगलवार 14 जुलाई 26 को भी युवा संगम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खास तैयारी की और देश के भविष्य की सेहत जांची. अपनी सेहत के लिए जागरूक हो रहे युवाओं ने भी उत्साह दिखाया तथा विभिन्न परीक्षण कराए.
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि मंगलवार द 14 जुलाई को जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय जिला देवास द्वारा मल्हार स्मृति हाल देवास में आयोजित युवा संगम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 138 युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। युवाओं का हीमोग्लोबिन, रक्त चाप, नेत्र एवं दंत परीक्षण किया गया. साथ ही बीएमआई स्क्रीनिंग, मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं परामर्श सेवाएं भी प्रदान की गई. युवाओं की आभा आईडी अर्थात आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट भी बनाए गए.
    स्वास्थ्य विभाग से डॉ. शाहिद शेख, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी/जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, डॉ. बुलबुल काज़ी जिला समन्वयक-राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम-
    चिकित्सा अधिकारी डॉ नीलेश कायथ, दंत चिकित्सक डाॅ शिवम पालीवाल, फाॅमासिस्ट गुलरेज़ शेख , नेत्र सहायक दीपक श्रीवास, नर्सिंग ऑफिसर नर्सिंग ऑफिसर रितु केतवास, नर्सिंग ऑफिसर मनकक्ष देवास अनीता पॉल, एएनएम सायर कुम्भकार, उमंग स्वास्थ्य केंद्र परामर्शदाता अपर्णा वर्मा, शहरी स्वास्थ्य ऑपरेटर पूजा रजक एवं लक्ष्मी सोलंकी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु परामर्श दिया गया। मार्गदर्शन सेवाओं में किशोरों एवं युवाओं हेतु निर्मित एआई बेस्ड एप्लीकेशन जस्ट आस्क चैट बाॅट की जानकारी प्रदाय की गई। मानसिक स्वास्थ्य संबंधित मनहित ऐप एवं टेलीमानस हेल्पलाइन 14416 के बारे में बताया गया। टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यकतानुसार उपचार, परामर्श एवं संदर्भ सेवाएं प्रदान की गईं।

You may also like