Sunday, July 12th, 2026 | 2:16 AM

कसाई लोगों को खिला रहा था चोरी का मटन, बकरा चोर गैंग से कर रखी थी सांठगांठ, आधी कीमत देकर खरीद लेता चोरी के बकरे

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. अंतर्राज्यीय गैंग से कसाई चोरी के बकरे आधी कीमत पर खरीद लेता था. फिर कसाई बकरों को काटकर ग्राहकों को पूरे दाम पर बेच देता था. सरगना सहित पानीगांव के रहने वाले तीन आरोपियों को कन्नौद पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. ये चारों चोरी का बकरा इंदौर के कसाई को बेच देते थे.
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा पशु चोरी करने वालों तथा चोरी के माल को खरीदने बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था. जिस पर से थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्रारा अंतर्राज्यीय गैंग के मुख्य सरगना युसूफ पिता मुशी खां एवं उसके साथी असलम पिता यासीन निवासी पानीगांव,नर्बद पिता रमेश, कृष्णा पिता रमेश निवासी पानीगांव को गिरफ्तार किया गया था. जिनसे पुलिस अभिरक्षा के दौरान पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा थाना कन्नौद,हाटपीपल्या,नेमावर तथा महाराष्ट्र हाइवे से कई स्थानों पर पशु चोरी करना स्वीकार किया गया. उन्होंने बताया कि चोरी के बकरे आधे मूल्य पर इंदौर के कसाई अकरम को बेचते थे,जो इन्हें काटकर आगे बेचता था । रिपोर्ट पर से थाना कन्नौद में धारा 331(4),305,317(4),317(2)3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. जिसके पश्चात मुख्य आरोपी अकरम पिता अजीम निवासी गली नंबर 3 जूना रिसाला थाना सदर बाजार इंदौर से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि अन्य स्थानों से भी चोरी के पशु खरीदकर काटकर बेच चुका है. उक्त आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया.

You may also like