Tuesday, August 11th, 2026 | 10:56 PM

महिला ने स्कूटी चलाते समय नहीं पहना था हेलमेट, पुलिसवाले ने थप्पड़ जड दिए

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. बिना हेलमेट स्कूटी से जा रही महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया हैं. पुलिस जवान ने बहस के बाद महिला को थप्पड़ मारना शुरू कर दिए. वो यही नहीं रुका सिर पर भी मुक्के मारे. महिला की शिकायत पर प्रधान आरक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैं.
पुलिस को शर्मशार करने का ये मामला राजधानी भोपाल में सामने आया हैं. पहले तो थाने पर महिला की बात नहीं सुनी गई, बाद में जोन के डीसीपी ने दखल दिया तो महिला थाने में अगले दिन पुलिसकर्मी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया.
महिला से मारपीट का ये मामला अवधपुरी क्षेत्र का हैं. गुरुवार शाम महिला (33) अपनी कालोनी के मुख्य मार्ग पर स्कूटी से सामान खरीदने गई थी. इस दौरान महिला ने हेलमेट नहीं पहना था. कुछ दूरी पर ही पुलिस की चेकिंग चल रही थी. महिला ने बताया कि चेकिंग पाइंट से आरक्षक जितेंद्र उसके पास आया व चालान बनाने को कहा. अभी आरक्षक से बात चल ही रही थी कि प्रधान आरक्षक अतुल चौकसे वहां पहुंचा और उसने महिला को एक. एक कर चार थप्पड़ जड दिए. वो यही तक नहीं रूका उसने महिला के साथ झूमाझटकी भी की. पीडिता का आरोप है कि इस दौरान उसने गलत तरीके से भी छूआ. पीडिता शिकायत लेकर गोविंदपुरा थाने पहुंची. लेकिन पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया, केवल मेडिकल कराके वापस भेज दिया. पीडिता अपनी शिकायत लेकर डीसीपी संजय अग्रवाल के पास पहुंची. तब जाकर शिकायत महिला थाने पर दर्ज की गई. प्रधान आरक्षक पर मारपीट, धमकाने और अपशब्द कहने पर केस दर्ज किया गया.

You may also like