Friday, July 17th, 2026 | 5:51 AM

बीड़ी न देने को लेकर दो युवकों ने की युवक की निर्मम हत्या

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता.. थाना उदयनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम निमनपुर में एक व्यक्ति की नग्न अवस्था में शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी उदयनगर मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटना स्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण कर उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. रिपोर्ट पर से थाना उदयनगर में धारा 194 बीएनएसएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मृतक की पहचान कालू पिता लालचंद बछानिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम निमनपुर के रूप में हुई. रिपोर्ट पर से थाना उदयनगर में धारा 103(1),3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने घटना की जांच कर जल्द आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिनारायण बाथम के मार्गदर्शन अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी सुनीता कटारा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर जांच की गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं सघन प्रयासों के पश्चात एक चश्मदीद गवाह के बयान के आधार पर संदेही संतोष पिता सायबसिंह बछानिया एवं नाना उर्फ कन्हैया पिता लखन देवड़ा निवासीगण ग्राम निमनपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पूछताछ करने पर उनके द्वारा मृतक की हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मृतक कालू से बीड़ी मांगी थी,लेकिन न देने पर विवाद हो गया और उन्होंने डंडे व पत्थर से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी.

You may also like