Sunday, July 12th, 2026 | 3:28 AM

स्पा सेंटर पर पुलिस ने धावा बोला तो खुल गई असलियत, पांच युवतियों ने बताई असल कहानी

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. मप्र में बडे शहरों में धडाधड स्पा सेंटर खुले हैं. पुलिस ने जब भी अलग. अलग जिलों में इन सेंटरों पर दबिश डाली, हर बार इनका असल चेहरा सामने आ गया. पुलिस ने एक बार फिर धावा बोला तो असल काम बाहर निकलकर आ गया.
पुलिस ने ग्वालियर के पाश इलाके गोविंदपुरी के स्पा सेंटर रेड माउंटेन पर दबिश डाली तो सेक्स रैकेट चलते पाया गया. तीन साल से ये काम चल रहा था. स्पा सेंटर से पांच युवतियां, दो ग्राहक समेत सेंटर का मैनेजर पकड़ा गया है। स्पा सेंटर से तमाम सेक्स वर्धक दवाएं और आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।
युवतियों ने पूछताछ में बताया है कि स्पा सेंटर संचालक विवेक उर्फ दीपक तोमर और भानू भदौरिया ने जस्ट डायल पर नंबर अपलोड कर रखा है। इस नंबर पर कॉल करने पर यह लोग स्पा सेंटर में काम करने वालों की जरूरत बताकर बुलाते हैं, फिर देह कारोबार करवाते हैं। एक ग्राहक से यह लोग डेढ़ से दो हजार रुपया वसूलते हैं और इसमें पांच सौ रुपया कमीशन लेते हैं। बाकी रकम युवती की रहती है। एक दिन में एक युवती के पास तीन से चार ग्राहक आते हैं। सेंटर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया अमित भदौरिया स्पा सेंटर संचालक विवेक तोमर का परिचित और उसके ही गांव का रहने वाला है। इसलिए अक्सर सेंटर में आता रहता था। पकड़ी गई युवतियों के मुताबिक अमित नियमित ग्राहक है।

You may also like