Monday, July 27th, 2026 | 11:41 AM

मेटरनिटी वार्ड में स्टाफ से झगडा करने पर आशा कार्यकर्ता और एएनएम पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही.. 50-50 हजार के मुचलके पर दोनों को छोडा

by Amjad Shaikh

-जिला अस्पताल के मेटरनिटी विंग में आशा कार्यकर्ता नही रुकेगी

प्रदेश वार्ता. जिला अस्पताल में सुखलिया निवासी आशा कार्यकर्ता मंजू पांचाल और गौतमनगर देवास निवासी एएनएम जयश्री द्वारा मेटरनिटी वार्ड के स्टाफ से झगड़ा करने पर स्टाफ द्वारा थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी गई। जिस पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली देवास द्वारा धारा 170 बीएनएस ( पूर्व धारा 151 ) का इस्तगासा एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया श। जिस पर मंजू पांचाल एवं जयश्री के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई और चेतावनी देते हुए 50-50 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
जिला अस्पताल के मेटरनिटी विंग में गर्भवती महिला को भर्ती कराने के पश्चात आशा कार्यकर्ताओं को अस्पताल में नहीं रुकेंगी। इस संबंध में सिविल सर्जन ने आदेश जारी किए हैं। सिविल सर्जन डॉ सारस्वत बताया कि आशा कार्यकर्ता का द्वारा महिला को भर्ती करवाने के पश्चात उन्हें अस्पताल में रूकने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। इसके पश्चात अस्पताल का चिकित्सकीय और नर्सिंग स्टाफ गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव करवाता है। इस कारण उन्हें अस्पताल में रुकने की कोई आवश्यकता नहीं होती है।

You may also like