Friday, July 17th, 2026 | 7:11 PM

हत्यारा छात्र… उसकी खराब आदतों के कारण प्रिंसिपल टोकते थे, समझाते थे.. कभी डांट भी देते.. यहीं बातें छात्र को नागवार गुजरी…

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्त. पुलिस ने छतरपुर में प्रिंसिपल की हत्या करने वाले छात्र को गिरफ्तार कर लिया हैं. आरोपी छात्र 12वीं में पढता था. पढाई में उसका मन नहीं लगता, परिजन जबरन उसे स्कूल भेजते थे. कई बार घर से स्कूल का कहकर निकलता, लेकिन अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने निकल जाता था. स्कूल आता भी था, तो ज्यादा मन उसका स्कूल परिसर के बाहर की दुकानों पर बैठने में लगता था. हर शिक्षक बच्चे का उज्जवल भविष्य चाहते हैं, लिहाजा उनका समझाना, डांटना स्वाभाविक हैं. यहीं कुछ प्रिंसिपल सुरेंद्र सक्सेना ने भी किया. वे अक्सर आरोपी छात्र को उसकी हरकतों पर टोकते रहते थे, परिवार वालों को भी बुलाकर छात्र की बुरी संगतों की जानकारी देते थे, छात्र ऐसे में प्रिंसिपल को ही अपना दुश्मन समझने लगा. लेकिन वो इस हद तक जाएगा किसी ने नहीं सोचा था. छात्र ने प्रिंसिपल सुरेंद्र सक्सेना को रास्ते से हटाने के लिए पहले एक देशी कट्टा खरीदा. जिस दिन उसने प्रिंसिपल की हत्या करी उस दिन वो स्कूल के बाहर ही घूम रहा था, जब उसे मौका लगा वो सीधे प्रिंसिपल के रूम में कट्टा हाथ में लेकर घुस गया. उस समय प्रिंसिपल बाथरूम गए थे, छात्र भी दौडता हुआ वहां गया और बेहद करीब से प्रिंसिपल पर फायर कर दिया. और कट्टा लहराता हुआ फरार हो गया.

You may also like