Sunday, July 12th, 2026 | 2:30 AM

एएसआई मारपीट के मामले की खात्मा रिपोर्ट के मांग रहा था 50 हजार, 15 हजार में सौदा तय हो गया

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. नौकरी के महज आठ महीने बचे थे. रिटायरमेंट से कुछ माह पहले रिश्वत लेना एक एएसआई को महंगा पड गया. बुधवार को एएसआई रिश्वत लेते धरा गया. एएसआई मारपीट के मामले में बाप. बेटे व एक अन्य की खात्मा रिपोर्ट के लिए 50 हजार की डिमांड रखी थी.
भिंड के मालनपुर थाने में पदस्थ एएसआई तुलसीराम कोठारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ धर लिया. फरियादी दिनेश धाकड उसके पिता शिवासिंह धाकड और भाई ब्रजेन्द्र धाकड मारपीट के केस में फंसे थे. एएसआई तुलसीराम ने मारपीट के केस की खात्मा रिपोर्ट लगाने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की. सौदा 15 हजार रुपए में तय हो गया. रिश्वत देने से पहले दिनेश ने मामले की शिकायत लोकायुक्त ग्वालियर को कर दी. लोकायुक्त ने जांच के बाद शिकायत सही पाई, फिर फरियादी दिनेश को 15 हजार रुपए देकर बुधवार दोपहर 12.30 बजे एएसआई के पास भेजा. लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते ही एएसआई को पकड लिया. एसपी ने रिश्वतखोर एएसआई को सस्पेंड कर दिया.

You may also like