Sunday, July 12th, 2026 | 1:02 AM

घेराबंदी से घबराए बदमाश नाबालिग को कार से उतारकर भागे… पुलिस ने नाबालिग बालिका को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाया…

by Amjad Shaikh


(राजा खान) सतवास।   पुलिस ने नगर से  नाबालिग बालिका का अपहरण कर ले जाने वालों को समय रहते ही धरदबोच लिया. पुलिस की सक्रियता से नाबालिग अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूट गई. पुलिस को मौखिक सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी. नाकेबंदी से घबराए अपहरणकर्ता बालिका को कार से उतारने को मजबूर हो गए. पुलिस ने तीनों अपहरणकर्ताओं को भी पीछा कर धरदबोचा. सतवास थाने पर एक मौखिक सूचना प्राप्त हुई थी कि श्रीजी एकेडमी स्कूल से एक बालिका को एक अल्टो कार से आए व्यक्तियों के द्वारा अपहृत कर ले जाया गया हैं. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने अपराधियों कि नाकेबंदी कर दी. पुलिस की घेराबंदी देख आरोपियों ने अपहृत बालिका को बैंक ऑफ इंडिया के सामने छोड़ दिया ओर भाग खडे हुए. पुलिस ने तब भी इनका पीछाकर बधावा रोड़ काटाफोड़ में नर्मदा रेस्टोरेंट के पास से पकड लिया. पुलिस ने आरोपी सूरज जोनवाल पिता मोहन जोनवाल एवं उनके सहयोगी आरोपी अर्जुन पिता ब्रजमोहन मीणा व विकास पिता नर्मदाप्रसाद को गिरफ्तार किया. घटना में प्रयुक्त अल्टो कार क्रमांक MP 09 ZN 3464 को भी बरामद किया गया. धारा 137(2), 87, 61(2), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध भी किया गया एवं आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया. उक्त कार्य में निरी. आशीष राजपूत, सउनि सिद्धनाथ सिंह बैस, प्र.आर. रवि राव जाधव, आर. सूरज चौहान, आर. राजेन्द्र सिंह राजपूत, आर. अनिल भाभर की सराहनीय भूमिका रही.

You may also like