Tuesday, August 11th, 2026 | 2:41 PM

तांत्रिक को रुपए दोगुना करने के लिए दिए 1 लाख 35 हजार रुपए, बदले में तांत्रिक नकली नोट थमा गया

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. तमाम जागरूकता और प्रचार प्रसार के बाद भी लोग ठगों के जाल में फंस जाते हैं. अंधविश्वास के चलते तांत्रिक को रुपए दोगुना करने के लिए दे दिए. बदले में तांत्रिक नटली नोट थमा गया.
26 जनवरी को फरियादी ने तांत्रिक क्रियाओं एवं पैसे दोगुने करने की योजना का प्रलोभन देकर हवन-पूजन के नाम पर ₹1,35,000/- की धोखाधड़ी करने संबंधित रिपोर्ट दर्ज करवाई। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सोनकच्छ में धारा 318(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा धोखाधड़ी करने वालेआरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया. थाना प्रभारी सोनकच्छ अजय गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की तलाश की गई. आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ करते आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने फरियादी से ₹1,35,000/- प्राप्त कर काले रंग के कपड़े में नकली नोटों की गड्डी बांधकर यह कहकर दी थी कि सात दिवस में राशि दोगुनी हो जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी का नाम:
01.देवनारायण उर्फ मनोहरलाल शर्मा उम्र 66 वर्ष निवासी चापड़ा थाना बागली हाल मुकाम भोपाल

You may also like