Sunday, July 12th, 2026 | 5:01 AM

विकास नगर में शराबी ने क्षतिग्रस्त की थी मंदिर की मूर्ति…

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. विकास नगर चौराहे पर पुलिस चौकी के पीछे कालिका मंदिर में तोडफोड शराबी ने की थी. मंगलवार सुबह मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे थे और आंदोलन की चेतावनी दी थी. सूचना पर सांसद महेंद्र सोलंकी भी आए थे. पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो मंदिर में तोडफोड करता एक व्यक्ति दिख गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया. औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राधेश्याम रंगवाल उम्र 45 वर्ष निवासी बीराखेड़ी को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पास में एक शादी समारोह चल रहा था। जहां पर यह शामिल होने आया था, इसी दौरान इसने अधिक शराब पी और शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया। मामला संवेदनशील था जिसको लेकर अलग-अलग टीम में बनाई गई और एफएसएल टीम की मदद लेकर आरोपी को पकड़ा गया है।

You may also like