Wednesday, August 12th, 2026 | 12:50 AM

एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा में देवास की दीपिका पाटीदार ने पहला स्थान पाया

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. जामगौद जैसे छोटे से गांव की रहने वाली दीपिका पाटीदार ने मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कामयाबी का परचम लहरा दिया. शनिवार को जब राज्य सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी किया तो देवास के जामगौद निवासी दीपिका पाटीदार को 902.75 अंक प्राप्त हुए. और वे पहले स्थान पर रही. दीपिका ने अपने ग्रेजुएशन के बाद से ही पीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी. परीक्षा की तैयारी वे इंदौर से कर रही थी.
दीपिका के बाद दूसरा स्थान आदित्य नारायण तिवारी (897.50) और तीसरा स्थान सुरभि जैन (893) अंक रहा है। इसके बाद महिमा चौधरी, धर्मप्रकाश मिश्रा , शानू चौधरी, स्वाति सिंह, उमेश अवस्थी, कविता देवी यादव और प्रत्यूष श्रीवास्तव का चयन हुआ है। इस परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के 24 पदों पर 11 महिलाओं का चयन हुआ।

You may also like