Sunday, July 12th, 2026 | 3:24 AM

419 करोड की लागत से राजमार्ग 2010 में बना…टोल टैक्स में कमाई हुई 1202 करोड रुपए.. अब फिर से टोल वसूली का काम अडानी को दे दिया…अगले 30 साल में अडानी वसूलेंगे पांच से सात हजार करोड रुपए

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. अंधा रेवडी बांटे अपनों को.. कुछ ऐसी ही तर्ज पर एनएचएआई ने तडका लगाया है. जो राजमार्ग 15 साल पहले बन चुके. हर साल 100 करोड से अधिक का टोल जनता दे चुकी, अब उसी सडक पर टोल वसूलने का काम अडानी को दे दिया गया.
एनएचएआई द्वारा प्रायोजित टेंडर में ये कमाल हुआ हैं. ये टेंडर राजमार्ग बनाने के लिए नहीं निकाला गया हैं, ये टेंडर अडानी के नाम गया है जो बने हुए एनएच-38 पर 30 वर्षों के लिए टोल संग्रह करेंगे. तिरुचिरापल्ली और मदुरै के बीच का लगभग 124 किमी का खंड है। इस खंड में दो टोल प्लाजा शामिल हैं: बूथाकुडी और चित्तामपट्टी। यह राजमार्ग 2010 में बनाया गया था, और टोल संचालन 24 मई 2013 को शुरू हुआ था, जैसा कि एनएचएआई पोर्टल पर बताया गया है, सडक की निर्माण लागत ₹419 करोड़ थी। हालांकि, नवंबर 2024 तक, टोल संग्रह पहले ही ₹1,202 करोड़ तक पहुंच चुका है – लगभग ₹104 करोड़ प्रति वर्ष की दर से।
निर्माण की लागत जो देसी विदेशी क़र्ज़ से देश और सरकार की साख पर जुटाई जाती है,ब्याज सहित, पहले ही वसूली जा चुकी है, जो जनता द्वारा टोल टैक्स देकर चुकाई गई है। अब, अदानी को 30 वर्षों का नया अनुबंध दिए जाने के साथ, टोल संग्रह , वर्तमान यातायात स्तर और 5% की वार्षिक टोल वृद्धि को ध्यान में रखते हुए ₹5,000-₹7,000 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है और फिर भी, हम एक ऐसी सड़क के लिए सरकार को भुगतान करते रहते हैं जिसकी लागत, ब्याज सहित, पहले ही वसूल हो चुकी है।

You may also like