Friday, July 17th, 2026 | 3:24 AM

आटो चलाने वाले पिता सुबह अफसरों के क्षेत्र में घूमने जाते तो कलेक्टर… डिप्टी कलेक्टर नेम प्लेट देखकर अपनी बेटी से कहते काश अपने घर में भी ऐसा कोई होता.. आयशा ने डिप्टी कलेक्टर बनकर कर दिया पिता का सपना पूरा..

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मप्र लोक सेवा आयोग का परिणाम आ गया हैं. इस बार कुल 394 उम्मीदवार सफल रहे हैं. इन सफल उम्मीदवारों में एक आयशा अंसारी भी हैं. रीवा की रहने वाली आयशा का सिलेक्शन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ हैं. आयशा की सफलता किसी को भी प्रेरित कर सकती हैं. पिता आटो चलाते हैं तथा इसी कमाई से घर चलता हैं. आयशा ने प्रदेश में 12वीं रैंक हासिल की है.
ऑटो चालक की बेटी आयशा ने कडी मेहनत करी और कभी निराशा को हावी नहीं होने दिया. घर पर ही सेल्फ स्टडी करती थी. घर पर रहकर खूब पढाई करी. आखिरकार तीसरे प्रयास में सफलता मिल ही गई. आयशा ने बताया कि पिता की इच्छा को पूरी करने के लिए वह कलेक्टर बनी है.
आयशा ने बताया की मेरे पिता सुबह-सुबह टहलने के लिए पुलिस लाइन कॉलोनी होकर जाते थे। उस एरिया में सभी अधिकारियों के बंगले हैं। जिनकी नेम प्लेट पर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और उनके पद लिखे रहते थे। पिता जब घर लौट कर आए तो उन्होंने बताया कि काश हमारे घर में भी कोई ऐसा होता…! आयशा ने बताया कि पिता की ऐसी ख्वाहिश को सुना और उसी वक्त मैंने उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।

You may also like