Sunday, July 12th, 2026 | 2:30 AM

जिले में आठ साल से जमें अफसर को नहीं हटवा सके विधायक, अब विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाकर पूछा, ये महोदय कब तक रहेंगे..?

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. जिले में पदस्थ अफसर को हटाने में विधायक को पसीना आ गया. आठ साल से जमे हुए अफसर को लेकर अब विधायक ने विधानसभा के पटल पर सवाल पूछा हैं. विधायक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लेकर आए हैं. अब देखना है कि इस मुद्दे पर सरकार का क्या जवाब आता हैं.
मप्र के अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा से भाजपा विधायक हैं जगन्नाथ सिंह. विधायक सिंह अशोकनगर जिले में पदस्थ लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री दिलीप विगोनिया को अब देखना नहीं चाहते हैं. पीडब्ल्यूडी के ईई पिछले आठ साल से मजबूती के साथ जमें हैं. कोई भी उनका तबादला नहीं करा सका. विधायक सिंह ने कोशिश की लेकिन नहीं चली. अब भाजपा के विधायक बिफर गए हैं. विधानसभा में इस मुद्दे पर बकायदा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लेकर आए और अपनी ही सरकार के सामने सवाल खडा कर दिया हैं. विधानसभा में प्रस्तुत प्रश्न में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मंत्री से पूछा है कि जिला स्तर पर कार्यपालन यंत्री की अधिकतम पदस्थापना अवधि क्या होती हैं…? विगोनिया किस दिनांक से पदस्थ हैं..? साथ ही विगोनिया के समय सडकों के कार्यों की प्रगति पर भी सवाल पूछा हैं.

You may also like