Friday, July 17th, 2026 | 8:17 AM

अभी से समझा रहे हैं गांव में बारात घोडी पर नहीं निकलना चाहिए…!

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. दो दलित दूल्हों की बारात दबंगों की धमकी में उलझ गई थी. लडकी के भाई ने पुलिस से गुहार लगाई, जिसके बाद गांव में बारात निकल सकी. दलित दूल्हे की बारात को ये धमकी मप्र के आगरा जिले के गांव में मिली थी. मामला 2 मार्च का हैं. दिनेश पिता कालूराम बुआल की दोनों बहनों की बिंदौरी आगरा के रलायती गांव में निकल रही थी. इस पर गांव के दबंग नाराज हो गए और बिंदौरी रोकने के लिए चार पहिया वाहन रास्ते में अडा दिए. रोकने का कारण पूछने पर विवाद करने लगे. साथ ही धमकाया की बारात घोडी पर नहीं निकलना चाहिए. गांव में 3 मार्च को बहनों की बारात आनी थी. बारात में दबंगों का खलल न पडे इसके लिए भाई दिनेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस को बिंदौरी के दौरान धमकाने की जानकारी भी दे दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने पुलिस फोर्स रलायती गांव में भेजा. करीब 18 से 20 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी बारात में रही. इसके बाद दोनों दलित दूल्हों की बारात धूमधाम से निकली.

You may also like