Sunday, July 12th, 2026 | 5:01 AM

प्लॉट खरीदकर रुपए नहीं दिए,पीड़ित ने की आत्महत्या,आरोपी विनय गिरफ्तार

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. प्लाट खरीद लिया लेकिन पैसे देने के समय बदल गया. परेशान होकर पीडित ने सुसाइड कर लिया था. देवास पुलिस ने अब आत्महत्या के लिए उकसाने वाले को गिरफ्तार कर लिया हैं. सुसाइड नोट में आरोपी को मौत का जिम्मेदार ठहराया था. पुलिस जांच के बाद आरोपी विनय खिंची के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया. घटनाक्रम अनुसार 24 सितंबर 24 को एमजीएच अस्पताल देवास से सूचना प्राप्त हुई कि मनमोहन पिता बद्रीलाल उम्र 39 वर्ष निवासी बालगढ़ शंकरगढ़ देवास ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है । जिस पर से तत्काल थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र मय फोर्स के एमजीएच अस्पताल देवास पहुंचे. पुलिस जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ,जिसमें लिखा था कि “मैं मर रहा हूं। मेरे मरने का कारण विनय खिंची उर्फ गोलू है. उनका बहुत धन्यवाद देता हूं” उक्त घटना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र में धारा 194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि आरोपी विनय खिंची ने मृतक मनमोहन से प्लॉट खरीदा था लेकिन रुपए नहीं दिए. धोखाधड़ी कर प्लॉट हड़प लिया गया,जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या कर ली. जिस पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र में धारा 108 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी विनय उर्फ गोलू पिता भेरूलाल खिंची उम्र 29 वर्ष निवासी 25/03 मीलगेट बालगढ़ देवास को 10 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

You may also like