Sunday, October 11th, 2026 | 8:05 AM

दलित दूल्हे को घोडे पर बैठा देख महिला ने चला दिए पत्थर, दो अन्य दबंगों ने की पिटाई

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. दूल्हे की बारात पर पथराव हो गया. शुरुआत एक महिला ने की. महिला के बाद दो अन्य पुरुषों ने भी दूल्हे के साथ मारपीट की. पुलिस तक मामला गया. इसके बाद दूल्हे की बारात को पुलिस सुरक्षा मिली. पुलिस ने सुरक्षा देते समय ही गांव के दबंगों को चेतावनी जारी कर दी कि अगर अब खलल डाला तो सख्त कार्रवाई होगी.
मप्र के टीकमगढ जिले में दलित की बारात पर हमला हो गया. टीकमगढ़ जिले के बडगांव पुलिस थाने के मोखरा गांव में दलित की बारात रोकी गई. गांव के जितेंद्र अहिरवार की शुक्रवार दोपहर को गांव में बारात निकली. सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन जैसे ही दूल्हे की बारात सवर्ण मोहल्ले में पहुंची माहौल बदल गया. घोडे पर दूल्हे को देखकर भान कुंवर नाम की महिला भडक गई. नाराज महिला ने दूल्हे के ऊपर पत्थर चला दिए. दूल्हा संयोग से बच गया. फिर दबंग सुरपाल और एक अन्य व्यक्ति ने विवाद को आगे बढाते हुए दूल्हे के साथ मारपीट की. सूचना पुलिस के पास भी पहुंची. बडागांव पुलिस थाने के प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने पूरे घटनाक्रम से एसपी को अवगत कराया. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और महिला को हिरासत में ले लिया. अन्य दो आरोपी फरार हो गए. दलित जितेंद्र की बारात फिर पुलिस सुरक्षा में निकली.

You may also like