Wednesday, August 12th, 2026 | 12:31 AM

तहसीलदार के पत्र से पुलिस महकमें में हडकंप, एसपी पर लगाया घर तोडने का आरोप

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मप्र के दमोह में पदस्थ तहसीलदार डा. शैलेंद्र बिहारी शर्मा के पत्र ने पुलिस मुख्यालय में हलचल मचा दी हैं. तहसीलदार डा. शर्मा ने पत्र डीजीपी को लिखा हैं. पत्र में कटनी एसपी अभिजीत कुमार रंजन पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि एसपी रंजन मेरे परिवार का विखंडन करने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही जान से मारने का आरोप भी पत्र में लगाया हैं. डीजीपी के नाम पत्र में ये भी लिखा है कि मेरी पत्नी की नौकरी चाट जाने की धमकी भी दी हैं. पीडित ने सीएसपी पत्नी ख्याति मिश्रा का स्थानांतरण सतना, रीवा या सीधी करने की मांग की हैं. एक पत्र तहसीलदार के चाचा अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा ने भी डीजीपी को लिखा हैं. इस पत्र के बाद कटनी, दमोह के साथ राजधानी भोपाल पुलिस महकमें में हडकंप मच गया है.

You may also like