Thursday, November 26th, 2026 | 2:43 AM

देवास पुलिस ने लोहारपिपल्या से पकडा दस किलो गांजा, आरोपी गांजे की खेप मोटरसाइकिल से लेकर जा रहे थे

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. रात्रि गश्त के दौरान औद्योगिक पुलिस ने दस किलो गांजा पकडा. दो आरोपी मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहे थे. संदेह के आधार पर रोका तो उनके पास डेढ लाख रुपए का गांजा मिला.
24 मार्च को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान संदेहियों की चैकिंग की जा रही थी. यात्री प्रतिक्षालय लोहार पिपल्या जिला देवास से दो व्यक्तियों को चैकिंग के लिए रोका तो उनके पास 10.088 किलोग्राम अवैध गांजा मिला. गांजे की कीमती ₹ 1,50,000/- रुपए हैं. जिसे जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया. आरोपियों के विरूद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र में धारा 8/20 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपीः–
1.देवीसिंह पिता भागचन्द टाकिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम भीमताल थाना हरणगांव जिला देवास.
2.इंदर पिता अम्बाराम भाटिया उम्र 22 साल निवासी धनतालाब घाट थाना बागली जिला देवास.

You may also like