Saturday, September 26th, 2026 | 4:45 AM

इंदौर में बारात लेकर निकले दलित दूल्हे को मंदिर में जाने से रोका था, बुधवार को दुल्हन के साथ किए दर्शन

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. मंगलवार को दूल्हे को दर्शन करने से रोका गया. मंगलवार के घटनाक्रम का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि एक मंदिर के बाहर बहस चल रही हैं. दूल्हे ने इस दौरान किसी की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, बस इतना कहा था कि वापस दुल्हन के साथ दर्शन करने आएगा.
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के निहालपुर मुंडी गांव में दलित दूल्हे को मंदिर में दर्शन करने से रोक दिया गया था. दूल्हा राममंदिर में दर्शन करने गया था. दूल्हे विशाल चौहान की बारात पालदा जा रही थी. दूल्हा खुशी. खुशी निहालपुर मुंडी के राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था, लेकिन उसका रास्ता दबंगों ने रोक दिया. विवाद बडा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंचा. दूल्हे ने मीडिया से बात कर अपने साथ हुआ घटनाक्रम बताया. दूल्हे ने विवाद पर किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराते हुए कहा था कि अभी तो बारात लेकर जा रहा हूं, वापस आने के बाद दुल्हन के साथ मंदिर में दर्शन करने आऊंगा. आखिरकार बुधवार को दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ मंदिर पहुंचा और दर्शन किए. अखिल भारतीय बलाई महासंघ और पुलिस प्रशासन की बातचीत के बाद मामला सुलझा और नवदंपत्ति ने मंदिर में दर्शन किए, भगवान से आशीर्वाद लिया. विवाद का सौहार्दपूर्ण वातावरण में पटाक्षेप हो गया.

You may also like