Friday, July 17th, 2026 | 7:22 AM

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्र से मुर्गा कटवाया, साफ करवाया.. हल्ला मचा तो स्कूल से मुर्गा लेकर भागा शिक्षक, निलंबन की गिरी गाज

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. सरकारी स्कूल के शिक्षक ने पहले बाजार से मुर्गा मंगवाया, फिर उसे एक विद्यार्थी से कटवाया उसके बाद मुर्गे की साफ सफाई के काम पर लगा दिया. विद्यार्थी की परीक्षा थी, बावजूद इसके ये सब शिक्षक के आदेश पर कर रहा था. तभी इस बात का ग्रामीणों में हल्ला मच गया. शिक्षक को ग्रामीणों के विरोध की भनक लगी तो मुर्गा लेकर स्कूल से भाग गया.
पूरा मामला राजस्थान के उदयपुर में सामने आया हैं. घटना के फोटो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने भी संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए. जांच के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया हैं. कोटडा क्षेत्र के सावन का क्यारा स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9 के छात्र राहुल कुमार पारगी से 26 अप्रैल को अध्यापक मोहनलाल डोडा ने पहले मुर्गा मंगवाया फिर विद्यालय परिसर के पास ही मुर्गा कटवाकर साफ करवा रहा था। जबकि राहुल की विद्यालय में परीक्षा चल रही थी। उस दिन अंग्रेजी का पेपर था. स्थानीय लोगों ने छात्र के मुर्गा साफ करते हुए फोटो वायरल कर दिए। भनक लगते ही शिक्षक मौके से मुर्गा लेकर स्कूल से भाग गया। उपखंड अधिकारी ने अध्यापक मोहनलाल डोडा को पुनः स्कूल आने को कहा तो अध्यापक बहाने करता रहा और स्कूल नही पहुंचा. शिकायत के बाद जांच में शिक्षक दोषी पाया गया. आरोपी शिक्षक मौहनलाल डोडा लेवल. 1 को निलंबित कर दिया गया.

You may also like