Friday, July 17th, 2026 | 1:18 PM

मप्र में दो मुस्लिम युवतियों ने शादी के लिए बदला अपना धर्म, अमरीन, निशात ने हिंदू धर्म अपनाने के बाद लिए सात फेरे

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मप्र में दो मुस्लिम युवतियों ने अपना धर्म बदल लिया हैं. ऐसा पसंद के जीवनसाथी के लिए किया. शादी में धर्म की बाधा आ रही थी, इसे दूर करते हुए अब दोनों ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की. निशात से मेघना बनी युवती ने कमलजीतसिंह से शादी की. वहीं अमरीन से अनुष्का बनी युवती ने अपने मित्र शुभम से विवाह किया
निशात से मेघना बनी युवती पुणे में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं. कमलजीत सिंह भी साफ्टवेयर इंजीनियर हैं. दोनों तीन साल से शादी का इरादा रखे थे लेकिन धर्म के कारण रूके थे.
धर्म परिवर्तन का ये मामला खंडवा में सामने आया हैं. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दो मुस्लिम युवतियों ने धर्म परिवर्तन किया है। दोनों ने खंडवा स्थित महादेव गढ़ मंदिर में सनातन धर्म अपनाया. इसके बाद वहां सात फेरे लिए हैं। इस्लाम छोड़ने वाली युवतियों में निशात शेख और अमरीन है। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे।
निशात शेख छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं. वहीं अमरीन खंडवा के जसवाडी गांव की रहने वाली हैं. पहले दोनों का खंडवा के महादेवगढ मंदिर में सनातनी परंपरा से धर्म परिवर्तन कराया गया उसके बाद दोनों का विवाह हो गया
दोनो लडकिया शादी की तैयारी के साथ आई थी. निशात शेख से मेघना बनी युवती ने अपने मित्र कमलजीत सिंह के साथ महादेवगढ़ मंदिर पहुंची व विवाह किया. अमरीन खान से अनुष्का बनी युवती भी अपने मित्र शुभम के साथ मंदिर के मंडप में पहुंची। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में सात फेरे लिए हैं।
धर्म परिवर्तन करने के बाद विवाह के लिए कन्यादान कौन करें यह एक बड़ा सवाल था. इसके लिए खंडवा के व्यापारी अभय जैन आगे आए. उन्होंने दोनों युवतियों का कन्यादान किया।

You may also like