Friday, July 17th, 2026 | 2:33 PM

मुस्लिम लडकी ने पहले धर्म बदला, फिर कर ली पसंद की शादी, राजस्थान से मप्र आई

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मुस्लिम लडकिया धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए खंडवा आ रही हैं. चार दिन पहले छत्तीसगढ़ व खंडवा की रहने वाली मुस्लिम लडकियों ने जिस मंदिर में धर्म परिवर्तन कर हिंदू लडके से शादी की थी, अब 9 मई को राजस्थान से चलकर लडकी खंडवा आई. पहले अपना धर्म बदला, फिर हिंदू लडके से शादी कर ली. पूरे 2 घंटे की प्रक्रिया के बाद युवती का धर्म परिवर्तन करवा कर नाम उसका ‘सिंदूर’ रखा गया। युवती ने खुद कहा उसे अपना नाम ‘सिंदूर’ रखना है।
राजस्थान के कोटा की रहने वाली मुस्लिम युवती सिमरन ने अपने बचपन के साथी प्रकाश के साथ खंडवा आकर शादी कर ली. प्रकाश भी कोटा में ही रहता है. राजस्थान से चलकर दोनों शुक्रवार को खंडवा पहुंचे। उन्होंने महादेव गढ़ संचालक अशोक पालीवाल से अपने मन की बात साझा की। महादेव गढ़ संचालक अशोक पालीवाल ने सूचना पर टीम को तैयार किया। इस्लाम धर्म की सिमरन को विधि विधान से गंगा स्नान करवाया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उसकी घर वापसी करवाई गई। इस दौरान युवती के कुछ मित्र भी राजस्थान से खंडवा पहुंचे थे। धर्म परिवर्तन के बाद लडकी शादी करना चाहती थी. इस पर तत्काल विवाह मंडप तैयार किया गया। ‘सिंदूर’ के बचपन के साथी प्रकाश के साथ उसकी शादी कराई गई। प्रकाश ने ‘सिंदूर’ के मांग में सिंदूर भरकर अग्नि के सात फेरे भी लिए। खंडवा के स्थानीय लोगों ने युवती का कन्यादान किया।
इसके पहले 5 मई को निशात शेख छत्तीसगढ़ की रहने वाली व अमरीन जो कि खंडवा के जसवाडी गांव की रहने वाली थी, दोनों ने खंडवा के महादेवगढ मंदिर में सनातनी परंपरा से धर्म परिवर्तन कर हिंदू रीति रीवाज से विवाह किया था.

You may also like