Sunday, July 12th, 2026 | 6:19 AM

रेलवे पटरी पर दो युवक बना रहे थे रील, इतने मशगुल थे कि ट्रेन का हार्न भी नहीं सुना

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. कहीं भी रील बनाने की सनक में लोग अपनी जान से खिलवाड कर रहे हैं. मप्र में ऐसे ही एक हादसे में एक युवक की जान चली गई. दोनों दोस्त अपने काम के लिए घर से निकले थे, रास्ते में रेलवे पटरी पर रूककर रील बनाने लगे. रील बनाते वक्त एक ट्रेन आई तो दोनों पटरी से उतर गए, लेकिन कुछ देर बाद दूसरी ट्रेन का वे हार्न तक नहीं सुन सके. हडबडाहट में एक युवक तो पटरी से उतर गया लेकिन दूसरा ट्रेन की चपेट में आ गया.
सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र के सारसडोल के पास बडा हादसा हो गया. ट्रेन की पटरियों के पास दो युवक रील बना रहे थे और फोटोबाजी कर रहे थे। तभी एक ट्रेन सामने से आई, जिसके बाद वे पटरी से हट गए। ट्रेन के निकल जाने के बाद वे फिर से रील बनाने लगे। तभी अचानक से पीछे से एक डेमो ट्रेन आ गई। जिसको देखकर दोनों युवक पटरियों से हटने का प्रयास किए। एक युवक तो बच कर निकल गया, लेकिन दूसरा युवक ट्रेन से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बात की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने घंसौर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक नरसिंहपुर का रहने वाला था और निजी कंपनी में काम करता था.

You may also like