Wednesday, August 12th, 2026 | 3:17 AM

60 किमी दूर निरीक्षण करने जाना था, कलेक्टर ने साइकिल उठाई और चल दिए

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. कलेक्टर निरीक्षण करने साइकिल से निकल गए. सुबह पांच बजे हाथ में साइकिल थामी और 60 किमी का सफर शुरू कर दिया. अफसरों को जब खबर लगी कि कलेक्टर साइकिल से ही आ रहे तो इस अप्रत्याशित दौरे से हडकंप मच गया.
अशोकनगर के कलेक्टर आदित्य सिंह अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके अंदाज की जनता खूब तारीफ करती हैं. वे अक्सर सुबह-सुबह साइकिल से शासकीय विभागों का निरीक्षण करते हैं। साथ ही जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी लेते हैं। शनिवार को उन्होंने सुबह 5 बजे अशोकनगर से साइकिल चलाना शुरू किया और 3 घंटे में चंदेरी पहुंचे। उनके साथ गुना के साइकिल राइडर आशीष गलगले भी थे। कलेक्टर आदित्य सिंह ने चंदेरी में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी मीटिंग की। चंदेरी इस तरह कलेक्टर आ जाएंगे, ये बात अफसरों ने भी नहीं सोची थी. 60 किमी का सफर कम भी नहीं होता. अफसरों को सुबह पांच बजे ही कलेक्टर के निकलने की खबर मिल गई थी, अलसुबह उनकी भी नींद सूचना के बाद उड गई. आलसी होते अफसर कलेक्टर से सीख सकते हैं.

You may also like