Tuesday, August 11th, 2026 | 11:39 PM

किड्स स्कूल में बच्चे ने पोट्टी कर दी थी, नाराज शिक्षक बच्चे को घसीटकर बाथरूम ले गया था.. अब इस मामले में कलेक्टर.एसपी के खिलाफ समन जारी, कल दिल्ली जाकर देना होगा जवाब

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मप्र से दो अफसर कल शुक्रवार को दिल्ली जाकर बताएंगे की उन्होंने क्या कार्यवाही की हैं. कार्यवाही का विवरण विस्तार से रखना होगा. ये दो अफसर मप्र के रीवा जिले के कलेक्टर और एसपी हैं. दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दफ्तर में कल दोपहर दो बजे तक पहुंचने का नोटिस मिला हैं. रीवा में एक किड्स स्कूल में पांच साल का बच्चा प्रताडना का शिकार हो गया. शहर के बोदाबाग मोहल्ले में ज्योति किड्स गार्डन स्कूल हैं. इस स्कूल में एक पांच साल के बच्चे ने क्लासरूम में पोट्टी कर दी थी. इस बात पर स्कूल का शिक्षक नाराज हो गया था. उसने पहले बच्चे को जमकर डांटा, इसके बाद बच्चे को घसीटते हुए बाथरूम लेकर गया था. यहां उसने बच्चे से ही पेंट की सफाई कराई, उसके बाद गीले कपडों और जूतों में ही घंटों खडा रखा.ये घटना स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में भी आई थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने फुटेज डिलीट कर दिया. इस पूरे मामले की शिकायत मानव अधिकार आयोग के पास भी पहुंच गई. आयोग ने इसे गंभीर मामला मानकर इस पर संज्ञान ले लिया. आयोग ने रीवा कलेक्टर और एसपी को नोटिस जारी कर इस मामले में कार्यवाही के लिए कहा. लेकिन दोनों अधिकारियों ने दो बार समय देने के बाद भी जवाब नहीं दिया. अब आयोग ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और एसपी के खिलाफ समन जारी कर आदेश दिया है कि 28 फरवरी को दोनों अधिकारी नई दिल्ली में आयोग के समक्ष प्रस्तुत हों.

You may also like