Thursday, July 16th, 2026 | 11:47 PM

खेत में चल रहा था दो जगह जुआ.. कन्नौद पुलिस भूसा गाडी में मजदूर बनकर पहुंची

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. खेत में दो अलग. अलग जगह जुआरी मजमा लगाकर बैठे थे. जमकर जुआ चल रहा था. पुलिस जुआरियों के बीच पहुंची लेकिन मजदूर बनकर. मौके से पुलिस ने करनावद, कांटाफोड, सुंद्रेल व अन्य जगह के आठ जुआरी पकडे.
इन दिनों देवास पुलिस जुए, सट्टे के खिलाफ भी बडा अभियान चला रही हैं, ताकि सामाजिक रूप से इस बुराई को खत्म किया जा सके. देवास जिले के हर अनुभाग में कार्यवाही को लेकर एसपी पुनीत गेहलोद के विशेष निर्देश हैं. एसपी की मंशानुसार ही कन्नौद पुलिस भी सट्टा, जुआ खेलने वालों पर विशेष निगाह रख रही हैं. कन्नौद में ग्रामीणों को भी पाबंद किया गया था कि वे सट्टा जुए की जानकारी पुलिस को मुहैया कराए. कन्नौद पुलिस को ऐसी ही एक जानकारी में पता चला की कुछ लोग खेत में जगह बदल. बदलकर जुआ खेल रहे हैं. सूचना पर पुलिस की टीम ने ग्राम कलवार में दबिश डालकर आठ जुआरियों को पकड लिया. पुलिस ने जुआरियों को पकडने के लिए मजदूर का वेश धारण किया. जुआरियों को शक न हो इसके लिए भूसे की गाडी में बैठकर खेत तक पहुंचे. कलवार के खेत में जुआरी दो जगह पर फड लगाकर जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से आठ जुआरियों को पकड लिया.
पुलिस ने मौके से आरिफ पिता जुम्मा निवासी ग्राम करनावद थाना हाटपीपल्या जिला देवास, राजेश पिता मोतीलाल निवासी ग्राम कलवार थाना कन्नौद, रमेशचन्द्र पिता चम्पालाल निवासी ग्राम सुन्देल थाना कांटाफोड, दीपक पिता रामचन्द्र निवासी ग्राम कलवार बाना कन्नौद, अर्जुन पिता मनोहर मीणा निवासी ग्राम कलवार थाना कन्नौद, राजेश पिता रामचन्द्र निवासी ग्राम कलवार, राजेश पिता गंगाराम निवासी ग्राम सुंद्रेल थाना कांटाफोड, राकेश पिता जगनजान निवासी ग्राम महुडिया थाना कन्नौद को हिरासत में लिया. जिनके कब्जे से तास पत्ते व नकदी लगभग 4250/- रुपए जब्त किए. उक्त कार्यवाही में प्रआर दीपक अग्निहोत्री, आर. रविराज चौहान, आर योगेन्द्र, आ.बाबी वर्मा, राहुल, आर. बालकृष्ण छापे का. योगदान रहा.

You may also like