Friday, July 17th, 2026 | 12:03 PM

लडकी ने किया प्रेमविवाह, नाराज पिता ने गांव में रख दिया मृत्युभोज

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. घर से भागकर युवती ने अपनी पसंद से शादी कर ली. लडका गांव का ही है, और दोनों एक ही समाज से हैं. पिता को शादी की जानकारी सोशल मीडिया से लगी तो भडक गए. लडकी के साथ रिश्ते खत्म कर लिए.
नीमच जिले के बरखेडा गांव निवासी गोवर्धन माली की 19 साल की लडकी ने गांव के अपने ही समाज के लडके प्रदीप माली से प्रेम विवाह कर लिया. लडका. लडकी 24 फरवरी को घर से गायब हो गए थे. पहले तो लडकी के पिता खोजबीन करते रहे. फिर सोशल मीडिया से बेटी की शादी की जानकारी मिली तो भडक गए. घर में रखी बेटी की तस्वीर पर स्वर्गीय लिखकर उस पर फूल चढाए और गांवभर को मृत्युभोज दिया. जानकारी मिलने पर नीमच सिटी पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया. लडकी ने पति के साथ रहने की इच्छा जताई. पुलिस ने बयान दर्ज कर साथ जाने की अनुमति दे दी. पुलिस ने नव दंपति को सुरक्षा भी प्रदान की.

You may also like