Friday, July 17th, 2026 | 3:23 AM

बारात आने के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने कहा शादी तो छोटी बहन से करूंगा… दुल्हन ने खाया जहर

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. शादी की बातचीत और सहमति होने के बाद तक दूल्हा और उसके परिवार वाले मुंह में दही जमाकर बैठे रहे. यहां तक की शादी के कार्ड बंट गए, विवाह की रस्में शुरू हो गई तब तक मुंह से आवाज नहीं निकली. मुंह ऐसे समय खोला की लडकी के परिवार में भूचाल आ गया. बारात आने से एक दिन पहले दूल्हें ने सूचना पहुंचाई की वो बडी बहन जिससे रिश्ता तय हुआ हैं, शादी नहीं करेगा. शादी तो छोटी बहन से करेगा. दूल्हें की इस हरकत पर होने वाली दुल्हन ने जहर खा लिया. गंभीर हालत में अब उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं.
ठरकी दूल्हे का ये मामला मप्र के रीवा जिले में सामने आया हैं. मनगवां थाना क्षेत्र के मिश्रीगंवा गांव में लडकी के परिजन रहते हैं. बडी बेटी प्रवीणा पटेल का रिश्ता सीधी जिले के एक लडके से तय हुआ था. रिश्ता तय होने के बाद शादी की तारीख तय हो गई. 16 अप्रैल को लडके का तिलकोत्सव कार्यक्रम सीधी में हुआ था. 18 अप्रैल को बारात आनी थी. मगर बारात आने के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने कह दिया कि वो बडी बहन से शादी नहीं कर पाएगा. शादी तो छोटी बहन से ही करेगा. दूल्हे की इस बात से घर में भूचाल आ गया. सबसे ज्यादा सदमा लगा होने वाली दुल्हन को. बारात न आने की खबर सुनकर दुल्हन प्रवीणा पटेल ने जहर खा लिया. गंभीर हालत में परिजन संजय गांधी अस्पताल लेकर गए. इलाज चल रहा है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई हैं.
लडकी के परिजन ने मनगवां थाने पर शिकायत दर्ज कराई हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं. अब पुलिस लडके और उसके परिजन से पूछताछ करेगी. इधर लडकी के परिजन का कहना है कि अगर शादी नहीं करना थी तो पहले ही बता देते. यूं बारात आने से एक दिन पहले ये सब करने की क्या जरूरत थी.

You may also like