Saturday, October 17th, 2026 | 7:15 AM

कलेक्टर को महंगी पडी जिलाबदर की कार्यवाही.. हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. बुरहानपुर की कलेक्टर भव्या मित्तल पर जबलपुर हाईकोर्ट ने 50 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया हैं. ये पैसा अब याचिकाकर्ता को मिलेगा. जल, जंगल और जमीन की लडाई लडने वाले आदिवासी पिछले साल बुरहानपुर में जंगल बचाने की लडाई लड रहे थे. आदिवासियों ने जंगल कटाई के खिलाफ बडा आंदोलन खडा कर दिया था. जंगल बचाने की लडाई लडते आदिवासी अपना विरोध दर्ज कराने बुरहानपुर के कलेक्टर कार्यालय भी पहुंचे थे. इस दौरान आदिवासियों ने कलेक्टर आफिस का घेराव किया था. ये विरोध प्रदर्शन कलेक्टर को नगवार गुजरा और उन्होंने आदिवासियों पर मामला दर्ज करवा दिया. आंदोलन को लीड कर रहे जागृत आदिवासी संगठन के कार्यकर्ताओं पर भी जिलाबदर की कार्यवाही की गई. कलेक्टर की जिलाबदर कार्यवाही के आदेश पर संगठन के कार्यकर्ता अंतराम आवासे हाईकोर्ट चले गए. आवसे की याचिका पर अब फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कलेक्टर पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है. हाईकोर्ट ने इसी के साथ जिलाबदर की कार्यवाही को भी गैरवाजिब मानते हुए इसे निरस्त कर दिया.

You may also like