Friday, July 17th, 2026 | 12:05 PM

आईआईटी जेईई मेंस 2025 के परीक्षा परिणाम…मप्र के टापर बने माजिद हुसैन

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. आईआईटी जेईई मेंस 2025 के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। इसमें बुरहानपुर के विद्यार्थी माजिद हुसैन ने आल इंडिया रैंकिंग में 30वां स्थान हासिल किया है। साथ ही वे मप्र के टाॅपर बन गए हैं। इस परीक्षा में माजिद ने 99.9992 परसेंटाइल हासिल किए हैं। IIT जेईई मेन 2025 की परीक्षा में आल इंडिया रैंकिंग में 30वां स्थान हासिल करके मध्यप्रदेश में टाप करने वाले माजिद हुसैन को यूं ही सफलता हाथ नहीं लगी। परीक्षा की तैयारी के दौरान माजिद ने दिन के 12 से 14 घंटे किताबों के बीच खपाए हैं। विद्यार्थियों के लिए उनका संदेश है, “कभी भी मेहनत से पीछे न हटें। फोकस बनाकर रखें, क्योंकि आज की प्रतिस्पर्धा में जरा सी ढील भी पीछे छोड़ सकती है। माजिद मूलत: पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले हैं। काफी समय से बुरहानपुर में रह कर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनकी इस सफलता पर एकेडमी के डायरेक्टर आनंद चौकसे व शिक्षकों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।
माजिद के माता-पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग दिया। माजिद कहते हैं, “मेरी कामयाबी के पीछे मेरे माता-पिता और मेरे शिक्षकों का बड़ा योगदान है। उन्होंने 10वीं तक मेरा बेस मजबूत किया और फिर दो सालों तक कड़ी मेहनत करवाई।” जेईई मेन्स 2025 के एमपी टॉपर माजिद हुसैन के पिता व्यवसायी और माता प्रोफेसर है.

You may also like