Wednesday, August 12th, 2026 | 2:01 AM

देवास में किसी अंजान व्यक्ति ने दुल्हन की शादी बिगाड दी, वापस लोटी बारात

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. किसी की सनक ने एक लडकी का रिश्ता बिगाड दिया. लाखों रुपए शादी में परिजन ने खर्च किए लेकिन दूल्हें की बारात निकलने के एन मौके पर रिश्ता ही खत्म हो गया. दूल्हे के परिजन वापस बिना शादी के ही बारात वापस लेकर चले गए. दुल्हन मेकअप में तैयार बैठी ही रह गई. शादी में आए लोगों के सामने लडकी वाले असहज हो गए. वे खुद टूट गए. देवास में उज्जैन रोड के मैरिज गार्डन में बैतुल से बारात आई थी. शादी का उल्लास था, पटाखे फूट रहे थे. हर कोई बारात की आगवानी कर रहा था. इस उल्लास में दूल्हा भी घोडी चढा. बाराती नाचने गाने लगे. तभी कोई अंजान व्यक्ति की बारात में इंट्री हुई, इस अंजान व्यक्ति ने दूल्हे के पिता को एक गोपनीय लिफाफा पकडा दिया. लिफाफे में दुल्हन के कुछ फोटो थे. बताया जा रहा है कि ये आपत्तिजनक फोटो थे. बस इसके बाद माहौल बदल गया. लडके के पिता ने शादी से साफ इंकार कर दिया. लडकी के परिजन हाथ जोडते रहे. मामला थाने पर भी पहुंचा लेकिन दूल्हा पक्ष नहीं माना. बिना बारात के वापस लौट गया. एआई तकनीक के जमाने में कुछ भी हो सकता हैं. लोग सावधान रहे.

You may also like