Friday, July 17th, 2026 | 3:34 AM

11 साल पहले शिक्षक का निधन हो गया, दिवंगत शिक्षक के नाम भी नोटिस निकाला, लिखा निरीक्षण के दौरान आप अनुपस्थित थे, बच्चों की पढाई पर भी ध्यान नहीं

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. शिक्षा विभाग में एक बडी लापरवाही सामने आई हैं. एक दिवंगत शिक्षक के नाम भी नोटिस निकाल दिया. ये मामला शिक्षामंत्री के गृह जिले में सामने आया हैं. मप्र के नरसिंहपुर में उसरी गांव में एकीकृत माध्यमिक स्कूल में निरीक्षण के लिए जिला पंचायत सीईओ दलीप सिंह पहुंचे थे. निरीक्षण में बच्चों का शैक्षणिक स्तर कमजोर मिला. इसके बाद स्कूल प्राचार्य, शिक्षक और जनशिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. एक नोटिस शिक्षक लखनलाल चौधरी के नाम भी जारी हुआ. शिक्षक लखनलाल का 11 साल पहले निधन हो गया था. नोटिस में लिखा गया कि वे निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए और बच्चों की खराब शैक्षणिक स्थिति उनकी अनुशासनहीनता का नतीजा है.
नरसिंहपुर जिला शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप का गृह जिला हैं. मंत्री के गृह जिले के शिक्षा विभाग को अपने शिक्षक के दिवंगत होने की जानकारी ही नहीं थी. लापरवाही खुलने पर एक. दूसरे पर मामला ढोलने का काम शुरू हुआ लेकिन तब तक शिक्षा विभाग अपनी फजीहत करा चुका था.

You may also like