Friday, July 17th, 2026 | 6:06 AM

भडकाऊ भाषण देकर फंस गए हिंदू जागरण मंच के नेता जी..! पुलिस ने किया केस दर्ज

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. सामने खडी भीड का उत्साह नेता को डगमगा देता हैं. जोश का अतिरेक मुसीबत का कारण बन जाता हैं. मप्र में भी भीड के उत्साह में नेता दायरा पार कर गए और अब पुलिस ने भडकाऊ भाषण मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया हैं. कानून किसी से फर्क नहीं करता. जो दायरा तोडेगा उसे फिर कानून सबक सिखाता हैं. हिंदू जागरण मंच के नेता सूरज महावर मुश्किल में फंस गए हैं। जावरा में एक प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। सूरज महावर पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को भड़काने वाले बयान दिए और धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए BNS की धारा 296, 351 और 352 के तहत कार्रवाई की है। रतलाम पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो भी भड़काऊ बयान देगा या धमकी देगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. दरअसल सूरज महावर पुलिस के सामने ही जावरा बाजार को बंद करने की बात करते हुए धमकी देने लगा. कह रहा था कि हम गोली मार देंगे। आगजनी करेंगे और गर्दन काट देंगे। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

You may also like