Friday, July 17th, 2026 | 4:14 PM

चोरी के बाद कम्यूटर पर टाइप माफीनामा छोडा, लिखा जितनी जरुरत उतना ही ले जा रहा हूं. दुकान के अंदर नकद 2.84 लाख रुपए रखे थे, इन्हें गिनकर 38 हजार छोड गया

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. चोर दुकान में घुसा जरूर, चोरी भी की. लेकिन अपनी परेशानी भी बता गया. लंबा पत्र लिखकर अपने खराब आर्थिक हालत सामने रखे और इन्हीं हालतों के कारण चोरी करना बताया. चोर ने पूरा पत्र कम्यूटर पर टाइप करके लिखा. कुछ नकदी को हाथ नहीं लगाया, उन्हें छोडकर चला गया. जिस बैग से नकदी चुराई उन्हीं में कम्प्यूटर पर टाइप माफीनामा रख गया.
चोरी का ये मामला खरगोन जिले में सामने आया हैं. जमींदार मोहल्ले के दुकानदार जूजर अली की दुकान का शटर तोडकर चोर अंदर घुस गया. बैग में नकद 2.84 लाख रुपए रखे थे, लेकिन इनमें से सिर्फ 38 हजार ही बैग में मिले. बैग में कम्यूटर से टाइप किया हुआ माफीनामा लेटर भी मिला है. चोर ने लिखा, “सबसे पहले तो जूज़र भाई मैं आपसे माफी मांगता हूं, क्योंकि मैं आपकी दुकान से पैसे चुरा रहा हूं। मैं आपके मोहल्ले का ही हूं। मुझे पैसों की सख्त जरूरत है। बहुत कर्जा है मेरे ऊपर, मैं आपके पैसे वापस लौटा दूंगा, पर मुझे थोड़ा समय लगेगा। मैंने आपको तीन-चार दिन पहले आपकी दुकान पर पैसे गिनते देखा था। तब से आपको देख रहा हूं। पैसे लेने वाले लोग मेरे घर आ रहे हैं, इसलिए न चाहते हुए भी आपकी दुकान से पैसे चुरा रहा हूं। अगर मैंने पैसे नहीं चुराए तो मुझे जेल हो जाएगी, इसलिए मैं रात में आपकी दुकान की पीछे वाली शटर के ऊपर के पैसे ले रहा हूं और मुझे जितना कर्ज चुकाना है, उतने ही पैसे ले रहा हूं, बाकी कोई भी सामान को कुछ नहीं करूंगा। मैं आपसे वादा करता हूं कि 6 महीने में आपके पैसे लौटा दूंगा और सामने भी आ जाऊंगा। तब तक के लिए मैं आपसे और आपके बेटे दोनों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मैं रामनवमी के दिन चोरी कर रहा हूं। मेरा चोरी का कोई इरादा नहीं था। मैं बहुत मजबूर हूं। आप चाहो तो 6 महीने बाद आप मुझे पुलिस को दे देना, पर मेरा अभी पैसे चुराना बहुत जरूरी है। मैंने आपको सारी बातें सच-सच बता दी हैं। अभी मैं सामने नहीं आ पाऊंगा। आप मुझे अच्छे से जानते हो। बस मैं इतना ही कहूंगा जब मैं आपके पैसे वापस कर दूंगा तब आप जो सजा दोगे, वो मुझे मंजूर होगी

You may also like