Friday, July 17th, 2026 | 6:52 PM

स्वास्थ्य विभाग में आरटीआई के तहत आवेदन लगाकर जानकारी मांगी थी, महिला कर्मचारी ने इसके भी पैसे मांग लिए, लोकायुक्त ने धर लिया

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. सूचना के अधिकार में जानकारी मांगने गए व्यक्ति से स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी ने पैसे मांग लिए. शर्त रखी की पैसा देने पर ही वो जानकारी उपलब्ध कराएगी. संबंधित व्यक्ति ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त में कर दी. आखिरकार लोकायुक्त पुलिस ने महिला कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड ही लिया.
रिश्वत का ये मामला मप्र के जबलपुर में सामने आया हैं. सीएमएचओ कार्यालय में लोकायुक्त ने दबिश डाली तो हडकंप मच गया. राकेश विश्वकर्मा ने ये शिकायत की थी. महिला जानकारी देने के बदले पांच हजार रुपए मांग रही थी, फिर डील के अनुसार चार हजार रुपए लेते महिला धरा गई.
लोकायुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत दो मई को मिली थी. शिकायतकर्ता राकेश विश्वकर्मा ने आरटीआई लगाकर कुछ कर्मचारियों की पदस्थापना से संबंधित जानकारी मांगी थी. ये जानकारी सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ विनीता विलियम को देनी थी. विनीता ने इसके लिए पांच हजार रुपए की मांग रख दी. फिर ये डील चार हजार रुपए में तय हो गई.

You may also like