Tuesday, August 11th, 2026 | 11:03 PM

‘DK शिवकुमार को CM बनने से कोई नहीं रोक सकता’, इस कांग्रेस नेता के बयान ने चौंकाया

by Irfan Ali

[ad_1]

कर्नाटक की सियासत में हलचल।

Image Source : PTI
कर्नाटक की सियासत में हलचल।

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचातानी तेज हो रही है। एक ओर सिद्धारमैया हैं तो दूसरी ओर डीके शिवकुमार। इन सब के बीच अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने बड़ा बयान जारी किया है। वीरप्पा मोइली ने साफ तौर पर कह दिया है कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को राज्य का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। मोइली ने आगे दावा किया कि यह एक तय मामला है।

You may also like